फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सा करारी मार्ग के गड्ढों में भरा नाली का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्सा करारी सड़क मार्ग का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा है। कार्य के दौरान आबादी वाले क्षेत्र से निकली सड़क किनारे की नालियों को अलग जगह से तोड़ दिया गया। इससे नालियों का पानी गड्ढों में भर गया है। सड़क पर जलभराव से लोगों का निकलना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन

रक्सा से होकर एक सड़क दतिया हाइवे पर स्थित अंबावाय गांव पर निकलती है। इस मार्ग पर कोटखेरा, पुनावली कला ढिकौली, डोमागोर देवरा, सिमरा गांव स्थित हैं। इन गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन रक्सा जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। रक्सा के निकट इस सड़क का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने सड़क खोदकर गड्ढे कर दिए हैं और जगह- जगह नालियों को बंद कर दिया गया है। यह कार्य पिछले कई महीनों से बंद चल रहा है। इस कारण नालियों का पानी गड्ढों में भर गया है। देख कर लगता है जैसे बारिश का पानी भर गया हो। इस समस्या के कारण उक्त क्षेत्रों के लोग बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

रक्सा मुझे पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। गड्ढों से निकलते समय कई बार वाहनों से पानी उछल कर उनके ऊपर गिर चुका है।
स्वाति राजपूत।
मैं दिव्यांग महिला हूं। मेरे घर का दरवाजा सड़क से एक फीट नीचे है। इस कारण सड़क का पानी पिछले 11 महीने से उनके घर में घुस रहा है।
रामवती।
मुझे कई बार इस रास्ते से रक्सा आना पड़ता है। पानी के कारण गड्ढा छोटा या बड़ा है दिखाई नहीं देता है। एक बार गिरकर घायल हो चुका हूं।
देवेंद्र राजपूत।
सड़क का निर्माण कई महीनों से बंद है। कई बार ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जयकिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें