फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एलएचबी कोचों में भी लगने लगे डॉग बॉक्स, झांसी मंडल की आठ ट्रेनों में लगाए गए

Sun, 08 Oct 2023 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ट्रेनों के एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों में भी अब डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं, जिससे यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों के एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों में भी अब डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं, जिससे यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने में सुविधा होगी। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों में एलएचबी कोचों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। लेकिन, इन कोचों में पालतू जानवरों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं होती है।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने के लिए एसी फर्स्ट कोच में केबिन बुक करना पड़ जाता था, जो काफी महंगा साबित होता था। लेकिन, अब एलएचबी कोचों में भी डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल की आठ ट्रेनों के गार्ड के डिब्बों में डॉग बॉक्स लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें