फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात शवों की प्राथमिकता से करें बायोमेट्रिक : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अब मिलने वाले अज्ञात लोगों के शव की पुलिस बायोमेट्रिक आधार की जांच करेगी। यदि मौके पर संभव नहीं होगा तो तुरंत थाने पर अंगुलियों की निशानी से जांच होगी। यह आदेश एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस बायोमेट्रिक आधार की जांच करने में लापरवाही बरत रही थी। कागजी खानापूर्ति करने के लिए पंचनामा में अंगुली सिकुड़ने की वजह से बायोमेट्रिक आधार की जांच नहीं होना लिख रही थी। शनिवार को अमर उजाला में ‘पुलिस की लापरवाही से कई शवों को अपनों का नहीं मिल पा रहा कंधा’ खबर प्रकाशित हुई। इसे एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए सभी थानेदारों को आदेश जारी कर दिए कि अज्ञात शवों की प्राथमिकता से बायोमेट्रिक आधार जांच कराई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही बायोमेट्रिक आधार की जांच की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें