उन्होंने पुलिस पर घर से बाहर न निकलने देने का आरोप लगाया था। प्रस्तावक की गैर मौजूदगी की वजह से सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, जिससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।
झांसी में समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा गौतम का प्रस्तावक चुरारा से जिला पंचायत सदस्य हेमंत सेठ को बनाया गया था। लेकिन, वे नामांकन के दौरान नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस पर घर से बाहर न निकलने देने का आरोप लगाया था। प्रस्तावक की गैर मौजूदगी की वजह से सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, जिससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। इस घटनाक्रम के अगले दिन मऊरानीपुर थाने में हेमंत सेठ और उनके बड़े भाई व पूर्व विधायक रश्मि आर्या के पति पप्पू सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला गांधीगंज निवासी कन्हैया लाल ने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा कायम कर दिया है। वहीं, पूर्व विधायक ने आरोपों को फर्जी बताया है।