फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने लिखा गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक गीत लिखा है, जिसे बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर असित त्रिपाठी ने गाया है। सोशल मीडिया के जरिये इस गाने को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक मिनट 28 सेकेंड के गीत ‘मतदान करो, मतदान करो, झांसी का नाम रोशन करो, जागो ये झांसी के प्रियजन, कर लो आज खुद से ये प्रण...’ के जरिये लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई है। गीत में युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग सभी वर्ग के मतदाताओं को जोड़ा गया है। गायक असित त्रिपाठी ने इस गीत को फिल्मी अंदाज में गाया है। गीत के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी के संक्रमण के भय से मुक्त होकर पोलिंग बूथ तक आने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें