फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों का कटेगा बिजली पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अनुबंध के बाद भी जिले के 16 निजी अस्पतालों ने अब तक कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू नहीं किया है। इस पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इन अस्पतालों के संचालकों खिलाफ एफआईआर की तैयारी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने के साथ ही उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधन बौने साबित होने लगे थे। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए प्रशासन ने जिले के 35 निजी अस्पतालों से अनुबंध किया था। इनमें से 19 अस्पतालों ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। लेकिन 16 निजी अस्पताल अब भी इलाज से मुंह मोड़े हुए हैं। जबकि, पहले से संक्रमितों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों में जगह की कमी हो गई है। ऐसे में अब इलाज नहीं करने वाले निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि इन सभी अस्पतालों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद कोरोना संक्रमितों को भर्ती नहीं करने वाले अस्पतालों का पानी व बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें