फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की ‘सांस’ के किए जा रहे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। संक्रमितों के इलाज की सबसे बड़ी अड़चन ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। इसके मद्देनजर अब युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन की कमी दूर करने की कोशिशें की जाने लगी हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। हालांकि, इनके तैयार होने में अभी एक पखवाड़े का समय लग सकता है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को प्रतिदिन गुरुग्राम से दस मीट्रिक टन गैस मिलती है। लगभग इतनी ही यहां खपत होती है। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बेतहाशा रूप से ऑक्सीजन की मांग बढ़ी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे रोजाना 9,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इसी तरह जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन 5,000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन दोनों अस्पतालों में पाइप लाइन के जरिये मरीज के पलंग तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इनकी खासियत ये होगी कि ये दोनों ही प्लांट हवा से ऑक्सीजन तैयार करेंगे। लेकिन, अभी काम शुरू होने और दोनों प्लांटों के बनकर तैयार होने में दो सप्ताह तक का समय लग सकता है। तब तक कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसे दूर करने लिए जिला प्रशासन देश के कई हिस्सों में स्थित ऑक्सीजन प्लांटों के संपर्क में है, परंतु मांग के अनुरूप आपूर्ति अभी नहीं हो पा रही है।
रामराजा अस्पताल देगा राहत
झांसी। झांसी की सीमा से सटे निवाड़ी जिले में निजी अस्पताल रामराजा हॉस्पिटल स्थित है। ये अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। लेकिन, पिछले लगभग दो साल से ये बंद पड़ा हुआ है। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब निवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा इसे दुबारा से संचालित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसमें तीन सौ बेड हैं। इनमें से 100 बेड झांसी के मरीजों के लिए रहेंगे। विदित हो कि इसके शुरू हो जाने से मेडिकल कॉलेज का भी बोझ हल्का होगा। क्योंकि, मप्र के निवाड़ी, टीकमगढ़ आदि जनपदों से भी भारी संख्या में मरीज मेडिकल आते हैं। इन मरीजों को रामराजा अस्पताल में ही शिफ्ट किया जा सकेगा। एक सप्ताह में इसका संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्रशासन सभी विकल्पों पर काम कर रहा है। इसी के तहत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बंद पड़े रामराजा अस्पताल को भी संचालित करने की तैयारी है। इससे मरीजों के इलाज में खासी सुविधा होगी।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें