फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार की टक्कर से दिव्यांग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति ने रजपुरा के ही जनप्रतिनिधि के पुत्र पर लगाया आरोप, पुलिस ने जांच की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। ग्राम रजपुरा का एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी तीन पहिया साइकिल से बृहस्पतिवार देर शाम के समय अपने घर रजपुरा की ओर जा रहा था कि तेज रफ्तार कार ने उसको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड बंगरा के थाना उल्दन के ग्राम पंचायत रजपुरा निवासी नासिर अपनी तिपहिया साइकिल से ग्राम उल्दन से अपने घर जा रहा था, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने नासिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए झांसी रेफर कर दिया। मामले की सूचना थाना प्रभारी उल्दन दिनेश कुमार को दी गई। नासिर फल विक्रेता है, उसके पांच बच्चे हैं। उपचार के बाद बंगरा अस्पताल से चिकित्सकों के द्वारा दिव्यांग व्यक्ति को झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की बताई गई। दिव्यांग के पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल नासिर ने वायरल वीडियो में गांव के ही एक जनप्रतिनिधि के पुत्र पर आरोप लगाए हैं। थाना उल्दन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें