फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यशोदा नर्सिंगहोम की ओटी व आईसीयू में गंदगी, नोटिस

Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार को यशोदा नर्सिंगहोम पर छापा मारा। नर्सिंगहोम के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में कई अव्यवस्थाएं मिलीं। आईसीयू का ताला खुलवाया, वह पूरी तरह से गंदा था। इस पर नर्सिंगहोम संचालक को नोटिस दिया है। डिप्टी सीएमओ का कहना है यदि सात दिन में नोटिस का जवाब नहीं मिला तो पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने जिले के नर्सिंगहोम, पैथलॉजी, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज के पास यशोदा नर्सिंगहोम पर छापा मारा। डॉ. आशीष ने बताया कि यहां जनरल वार्ड में रोगी भर्ती मिले, गंदगी बिखरी पड़ी मिली। ऑपरेशन थियेटर में इमरजेंसी इंतजाम कम मिले, साफ-सफाई नहीं थी, ऑपरेशन कराने वाले रोगियों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। आईसीयू वार्ड में ताला बंद था, खुलवाया तो वहां गंदगी मिली। उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम संचालक से सात दिन में जवाब मांगा गया है। स्पष्ट कहा गया है यदि जवाब देने के साथ अव्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया तो लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें