फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ पर होगी डिजिटल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय पर हुई कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बीजेपी ने एक महीने के कार्यक्रमों की योजना बनाई है। मंत्री, सांसद इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नौ जून से नौ जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता होगी। 13 से 15 जून तक मंडल स्तर पर अभियान चलेगा।

16 से 18 जून तक शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 19 से 21 जून तक विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने मंडल और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। इस पूरे माह में जिले में संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। पीएम और सीएम के संदेश को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाएगा। डॉक्टर, व्यापारी और प्रबुद्धजनों की बैठकें होंगी। शहर में चौपाल, गली-मोहल्ले में नुक्कड़ सभाएं, डिजिटल प्रतियोगिता, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम होंगे। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि अब तक जिले में किए गए कार्यों को प्रदेश नेतृत्व ने सराहा है। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, जयदेव पुरोहित, संजय दुबे, संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ मिश्रा, कपिल बरसैंया, दिगंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें