फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चालक के ऑटो में डीआईजी ने की सवारी

विज्ञापन
परिवाहन विभाग के सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के मौके पर मंडल की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी ?
विज्ञापन
झांसी। मिशन शक्ति फेस-3 के तहत सोमवार को पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झांसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला चालक के ऑटो में बैठकर डीआईजी जोगेंद्र कुमार इलाइट चौराहे से महिला थाने तक गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा कि इस प्रकार के दायित्वों में आत्मनिर्भर होने वाली महिलाओं को पुलिस पूर्ण सुरक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। इतना ही नहीं, अन्य विभागों से भी मदद दिलाई जाएगी। महिला सशक्तिकरण के दौर में महिलाएं ऐसे रोजगार अपना रहीं हैं, जो कभी पुरुष प्रधान माने जाते थे। महिला थाने में एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहां स्वरोजगार चुनने वाली महिलाओं को सरकारी विभागों से मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें