फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजे नाग देवता

विज्ञापन
नाग पंचमी पर खाती बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने पूजे नाग देवता
विज्ञापन

झांसी। महानगर में सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का पर्व भी मनाया गया। महिलाओं ने सुबह नाग देवता की पूजा की। वहीं, लोगों ने काल सर्प दोष निवारण के लिए अनुष्ठान भी कराए। खाती बाबा मंदिर में भी नाग देवता की पूजा की गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग उमडे़।
विज्ञापन

सुबह होते ही सपेरों की बीन की आवाज गूंजने लगी। जगह - जगह गली मुहल्लों में सपेरों ने नाग नागिन के दर्शन लोगों को कराए। महिलाओं ने घर की सुख समृद्धि की कामना के साथ नाग एवं नागिन की पूजा की। इधर देवस्थल खाती बाबा मंदिर प्रेमनगर में आयोजित सावन मेला में श्रद्धालुओं ने खाती बाबा मंदिर में नाग पूजन किया। मेला में लगी झांकियों के दर्शन किए। महिलाओं ने कीर्तन किया। इधर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी लोगों ने नाग पंचमी की पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने इस मौके पर प्रसाद भी वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें