फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा कराना पड़ा भारी, समाज से किया बाहर

विज्ञापन
पंचायत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मऊरानीपुर के एक परिवार को दो दुकानों का बैनामा कराना भारी पड़ गया। समाज के पंचों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मऊरानीपुर के अल्याई मुहल्ला निवासी बच्चन राईन ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम दो दुकानों का बैनामा कराया था। इस बात को लेकर समाज के कुछ प्रभावशाली लोग उनके परिवार से नाराजगी रखने लगे।

विगत आठ अक्तूबर 2018 नवीन मंडी स्थल की एक दुकान में पंचायत हुई थी, जिसमें पंचायत के पंचों ने उनसे बैनामा वापस करने या दो लाख रुपये का दंड देने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर उनको सामाजिक बहिष्कार शुरू कर दिया। शादियों में समाज के लोगों ने आना बंद कर दिया है। इससे उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें