फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पहुंचा डेंगू, पांच कैदी हो चुके बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला कारागार में भी डेंगू पहुंच चुका है। पांच बंदियों में इस बीमारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इसके अलावा कई कैदी बुखार से भी तप रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार पर नकेल कसने के लिए जेल में उपाय किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से डेंगू मच्छर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। गली-मुहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक में इस बीमारी की मरीज सामने आ रहे हैं। गांव-गांव में बुरा हाल है। सुरक्षित माना जाने वाला जेल भी इससे अछूता नहीं रहा है। यहां भी पांच बंदियों में डेंगू का संक्रमण पाया जा चुका है। जबकि, कई कैदी बुखार की चपेट में बने हुए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि इलाज के बाद अब डेंगू से ग्रसित बंदियों की स्थिति में सुधार है। जेल में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। ऐसे सभी स्थानों की निगरानी की जा रही है, जहां मच्छर पनप सकते हैं। दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें