फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज नहीं जाएंगे मेडिकल, स्टाफ खुद ले जाएगा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज नहीं जाएंगे मेडिकल, स्टाफ खुद ले जाएगा सैंपल
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब डेंगू की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। अमर उजाला ने अस्पताल की अव्यवस्था की पोल खोली तो सीएमओ ने सीएमएस से बात करके व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। अब अस्पताल का स्टाफ ही सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की सूरत बदलने के लिए योगी सरकार भरपूर बजट दे रही है। इसके बावजूद अफसरों की उदासीनता के कारण अस्पताल की छवि खराब हो ही रही है। डेंगू के मरीजों की भी सरकारी अस्पतालों में भरमार है। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड भी लगभग फुल है। मगर लापरवाही चरम पर है। मगर भर्ती मरीजों की डेंगू जांच का सैंपल अस्पताल की तरफ से नहीं भेजा जा रहा है। बल्कि, मरीज को ही मेडिकल कॉलेज सैंपल देने जाना पड़ रहा है। बुखार, उल्टी और कमजोरी से परेशान मरीजों को ऊपरी मंजिल से उतरकर लगभग दस किलोमीटर का सफर करके मेडिकल कॉलेज पहुंचना होता है। इस डर से कई मरीजों ने तो जांच तक नहीं कराई है। अमर उजाला ने जब ये खबर मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित की तो सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने जिला अस्पताल के सीएमएस से बात की। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने सीएमएस से कहा है कि मरीज का डेंगू जांच का सैंपल स्टाफ ही लेकर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें