फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खुदरा बाजार बचाने की मांग, मऊरानीपुर के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और सांसद को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय खुदरा बाजार के संरक्षण की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी व्यापारियों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर स्थानीय खुदरा कारोबार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि खुदरा बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय पटवारी, कमलेश तिवारी, विक्की साहू, शिवम बरसैया, छोटे दुबे सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें