झांसी। ओम शांति नगर के निवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये लक्ष्मी गेट बाहर से घास व फूल मंडी को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंडी की वजह से क्षेत्र का आवागमन बाधित बना रहता है।
कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि लक्ष्मी गेट बाहर मंडी में सुबह लोगों की खासी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा जानवरों का भी जमावड़ा बना रहता है। इससे आवागमन एकदम बाधित हो जाता है। जबकि, ये अति व्यस्त मार्ग है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लगभग चार सौ बच्चे हैं, जो अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। सुबह बच्चों को मंडी की वजह से विद्यालय जाने में खासी कठिनाई उठानी पड़ती है।
इस मौके पर ओम शांति नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत केके गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश टकसारी, अमित गुप्ता, महेंद्र सेन, नितिन राय, वरुण चड्ढा, शांतनु घोष, बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।