फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरौठा में कंपोजिट विद्यालय बनाने की मांग तेज

Tue, 17 Nov 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय को गरौठा तहसील मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ा है। सर्वे टीम ने गरौठा में जगह निरस्त कर मोठ तहसील में चिह्नित की थी। गरौठा के नगरवासियों, प्रधानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा, सुरेंद्र मोहन पाठक, गोविंदनारायण गुप्ता और हरप्रसाद पटेल सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया कि गरौठा में इंटरमीडिएट तक विज्ञान शिक्षा की व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रों को अन्य शहरों में जाना पड़ता है। अब सभी ने गरौठा में ही विद्यालय स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। विद्यालय न बनने पर अनशन की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन में देवेंद्र गौतम , कैलाश सोनी, अनुराग उपाध्याय , मयंक गुप्ता , बार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर आदि के हस्ताक्षर हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें