फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात को 108 एंबुलेंस में स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे संतपुर कोठी निवासी यशोदा देवी पत्नी सोनू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले जाया जा रहा था। सुकुवां रोड पर एंबुलेंस पहुंची ही थी कि गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर स्टाफ ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का फैसला लिया। 102, 108 एंबुलेंस प्रभारी नीलेश चतुर्वेदी ने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशि भूषण ने एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में महिला और नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी 102, 108 एंबुलेंस में प्रशिक्षित एंबुलेंस स्टाफ कई बार सुरक्षित प्रसव करा चुका है। इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करने पर एंबुलेंस स्टाफ को प्रोत्साहन राशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें