फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में तेजी होते ही डिहाइड्रेशन के मरीजों में हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मार्च के महीने में ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार होते ही शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बीस से तीस मरीज इलाज करने के लिए आ रहे हैं। गंभीर होने पर औसतन पांच मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना उल्टी, दस्त, डायरिया सहित संक्रमण के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के मौसम में शरीर में मौजूद पानी पसीने के रूप में निकलता है और शरीर के तापमान को सामान्य बनाने के लिए इस मौसम मेें पानी काफी आवश्यक होता है। शरीर में पानी कम होने के कारण लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। पानी की कमी के कारण ही लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मी में तेजी होते ही अचानक ही डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। पानी की कमी होने के कारण लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार सचान ने बताया कि मार्च के महीने में तापमान में बढ़ोतरी होते ही अस्पताल की ओपीडी काफी बढ़ गई है। अधिकतर मरीजों में पानी की कमी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें