फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः बर्निंग ट्रेन बनने से बची देहरादून एक्सप्रेस, एसी कोच में आग 

Wed, 12 Feb 2020 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून मदुरई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित ए वन कोच के नीचे लगी बैटरी में सोमवार की रात आग लग गई। गनीमत रही कि आरपीएफ आरक्षी की नजर आग पर पड़ गई। 
विज्ञापन


तुरंत ही सूचना पर ओएचई करंट बंद कराने के बाद अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया गया। यह घटना ग्वालियर सेक्शन के आंतरी स्टेशन के पास घटित हुई। ट्रेन के झांसी आने पर बैटरी की जांच में पता लगा कि उसकी मियाद (वैद्यता तिथि) निकल चुकी थी। 

सोमवार की रात 9.15 बजे 12688 देहरादून मदुरई सुपरफास्ट एक्सप्रेस आंतरी स्टेशन से थ्रू (बिना रुके) निकल रही थी। तभी ट्रेन में तैनात आरपीएफ आरक्षी इंद्रजीत ने ए वन कोच के नीचे लगी बैटरी से आग निकलती देखी। उन्होंने आंतरी स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर संबंधित सेक्शन की ओएचई लाइन को बंद करवा दिया गया। इससे ट्रेन आंतरी स्टेशन के आईबीएच सिगनल के पास जाकर खड़ी हो गई। एसी मेकेनिक ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझाया। आग बुझने के बाद बैटरी के कनेक्शन हटा दिए गए। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। उक्त घटना के कारण ट्रेन 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।
 
इधर, ट्रेन के झांसी आने पर संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जांच की। जांच में पाया गया कि बैटरी की मियाद 2019 में खत्म हो चुकी है। इस कारण बैटरी ज्यादा गर्म हो रही थी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें