फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 09 Feb 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मऊरानीपुर तिराहे के पास जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मऊरानीपुर तिराहे के पास जंगल में बुधवार दोपहर सेमल के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी हर्ष, मिलन राय, रज्जक समेत अन्य युवक मऊरानीपुर तिराहे के पास जंगल में क्रिकेट खेलने जाते हैं। बुधवार दोपहर भी यह लोग वहां क्रिकेट खेलने गए थे। यहां अंदर एक सेमल के पेड़ पर गमछे से करीब चालीस वर्षीय एक युवक का शव लटका दिखा। युवक ने काली रंग की पैंट, भूरे रंग का स्वेटर एवं आसमानी रंग की शर्ट पहनी हुई थी। उसके दाएं हाथ में शोभराज लिखा था। पैंट की जेब में सिर्फ माचिस की डिबिया मिली।

पेड़ से युवक का शव लटका देखकर इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में मौके पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार समेत नवाबाद एवं सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। फोरेसिंक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसकी न शिनाख्त हो सकी, न मौत की वजह साफ नहीं हुई। शिनाख्त के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर बाजार थाना प्रभारी का कहना है कि जिस तरह से शव लटका था, उसके मुताबिक आत्महत्या की संभावना अधिक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें