फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महीनों में विवाहिता ने क्या कुछ नहीं झेला: गर्भवती हुई...ससुराल में मिले ऐसे जख्म, अंत में फंदे पर मिली लाश

Wed, 10 Apr 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में एक गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बड़ागांव कस्बे में रहने वाले बृजेंद्र उर्फ वीरू कुशवाहा की शादी 17 फरवरी 2023 को काजल के साथ हुई थी। मामा मुकेश कुमार ने बताया कि काजल की शादी में तकरीबन 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग काजल को परेशान करने लगे। वे दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर विवाद होता था। एक-दो बार पंचायत हुई, तो समझाइश से मामला शांत हो गया। लेकिन, ससुराल वाले दोबारा से भांजी को परेशान करने लगे।

मामा ने बताया कि काजल सात माह की गर्भवती थी। उसका मायका भी बड़ागांव में था। होली के बाद दूज पर वह मायके आई और भाई का टीका करके उसी दिन ससुराल चली गई थी। बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे ससुराल से फोन आया कि काजल ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद ही जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में पंखे पर काजल का शव लटका था।

जबकि, उसके पैर पलंग पर रखे थे। पति, ससुर और जेठ मौके से नदारद थे। घर पर काजल की सास, जेठानी और दादी सास थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि खाना बनाकर काजल अपने कमरे में चली गई थी और वहां उसने फांसी लगा ली। मामा ने ससुरालियों पर भांजी को मारकर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, दादी सास और दादा ससुर के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें