फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यातायात नियंत्रक के सरकारी बंगले के बाहर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर स्थित रेल ऑफिसर कॉलोनी में यातायात नियंत्रक के सरकारी आवास के बाहर सोमवार की दोपहर में रेल यात्री का शव बरामद हुआ। उसके पास से आधार कार्ड समेत आठ हजार रुपये नकद एवं बांदा का रेल टिकट बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त प्रतापगढ़ के महाराजपुर कैथोला गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता (47) पुत्र मोती लाल गुप्ता के तौर पर हुई है, लेकिन उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन




प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन के पास रेल ऑफिसर कॉलोनी में रेलवे में ट्रैफिक कंट्रोलर पद पर तैनात यशवंत कुमार रहते हैं। दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी ने बंगले की तार बाउंड्री के बाहर अचेत हाल में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पहले उसे नशेड़ी समझकर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर में हरकत न होने पर पुलिस बुलाई गई। थोड़ी देर में प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गईं। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। उसके पास मिले मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने उसकी पत्नी से बात की। पत्नी ने बताया कि वीरेंद्र मुंबई में बर्फ बेचने का काम करते थे। तबीयत बिगड़ने पर वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन स्टेशन के बजाय वहां से करीब एक किलोमीटर दूर रेल ऑफिसर कॉलोनी कैसे पहुंचे, यह साफ नहीं हो सका। थाना प्रभारी का कहना है कि वीरेंद्र का एक पांव ज्यादा सूजा हुआ था। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मालूम चलेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें