फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: करंट लगने से बहू की मौत, सास झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा के डूंगरी गांव में नहाने के दौरान करंट लगने से बहू की मौत हो गई जबकि बचाने की कोशिश करते समय सास झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


डूंगरा गांव के परमाल सिंह भदौरिया पत्नी सिया (27) के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर पत्नी सिया उसे खाना देकर बाथरूम में नहाने चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर निकलकर नहीं आई तब उसने आवाज लगाई। पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। परमाल ने दरवाजा तोड़कर देखा कि बाथरूम के अंदर सिया बेसुध हाल में पड़ी है। परमाल ने उसे उठाने की भी कोशिश की। वह भी करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने मां त्रिवेणी (70) भी दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। परमाल के भाई ने तार हटाकर उसे बाहर निकाला। करंट की चपेट में आने से सिया और त्रिवेणी अचेत हो गईं। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सिया को मृत घोषित कर दिया। परमाल का कहना है कि लोहे के दरवाजा में तार दबने से वह कट गया था। इसके चलते, बाथरूम में करंट उतर आया था। सिया का एक बच्चा नौ माह का है जबकि दूसरा दो साल का है। दोनों बच्चे मां के लिए रो रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें