फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: काली मंदिर की दानपेटी तोड़कर उड़ा दी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शुक्रवार देर रात प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के बाहर लगी दान पेटिका का ताला तोड़कर बदमाश नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दान पेटी का ताला टूटा देख हलचल मच गई। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि मंदिर की दान पेटिका बाहर की ओर लगी है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे रोजाना की तरह जब मंदिर का ताला तोड़कर सफाई कराई जा रही थी, तब दान पेटिका का ताला टूटा मिला। उसमें रखा रुपया भी गायब था। चोरी की सूचना पर सभी पदाधिकारी भी आ गए। सूचना पर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने भी पहुंचकर छानबीन की। पदाधिकारियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें