फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। थाना उल्दन के ग्राम इमलिया निवासी एक किसान के खेत में विगत दिनों आंधी से बिजली का खंभा गिर गया। इस कारण उस पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने बताया कि लगभग 15 दिन बाद भी बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बिजली विभाग ने इसे ठीक नहीं किया गया है। इस कारण किसान की फसल व सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उक्त ग्राम के निवासी ख्यालीराम पटेल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की शिकायत में बताया कि नलकूप का वैध कनेक्शन है, जिससे वह अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। 22 जून को दोपहर अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हवा व बारिश से खेत में लगा बिजली का खंभा अचानक बीच से टूट गया। खंभा टूटने से उस पर रखा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर के जमीन पर गिरते ही उसमें करंट दौड़ने या जनहानि की आशंका को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ दिखाई। लाइनमैन को घटना की तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनमैन ने संबंधित फीडर से बिजली आपूर्ति को बंद करवाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर व खंभे को दुरुस्त नहीं किया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित जेई को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें