फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर पिस्टल से फायरिंग, लोगों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की रात शिवपुरी राजमार्ग पर बने एक ढाबा पर युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद पिस्टल लेकर लोगों को दौड़ा दिया। जिससे ढाबा पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ दबोच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही लाइसेंस निरस्त के लिए ललितपुर जिलाधिकारी को भी जानकारी देकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात शिवपुरी राजमार्ग पर बने सुनील ढाबा पर लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच ललितपुर के तालबेहट के बनगुवां गांव निवासी राजदीप सिंह बुंदेला भी अपने साथियों के साथ ढाबा पर पहुंचे। यहां खाने के बीच उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद कुछ लोगों को भी पिस्टल लेकर दौड़ा गया। खाना खा रहे लोग भाग खडे़ हुए। मौके पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी को मय पिस्टल दबोच लिया। सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने लाइसेंस निरस्त के लिए जिलाधिकारी ललितपुर को भी घटना से अवगत कराते हुए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें