फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सामान्य ज्ञान तो कोई करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझा

विज्ञापन
आर्यकन्या इंटर कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बीएड के एंट्रेंस एग्जाम में कोई सामान्य ज्ञान तो कोई करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझ गया। हालांकि, ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि कुल मिलाकर पेपर बहुत कठिन नहीं था। परीक्षा में 76 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 7300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 5571 ने परीक्षा दी, जबकि 1729 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5577 ने परीक्षा दी और 1723 नदारद रहे। अमर उजाला ने परीक्षार्थियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वैसे पेपर ज्यादा कठिन नहीं था लेकिन किसी को सामान्य ज्ञान तो किसी को करेंट अफेयर्स के सवालों ने उलझा दिया। हालांकि, हिंदी के प्रश्न सभी को बेहद आसान लगे।
बीएड की प्रवेश परीक्षा काफी अच्छी रही। करेंट अफेयर्स के कुछ सवाल कठिन थे, जिन्हें हल करने में समय लगा। बाकी कोई दिक्कत नहीं हुई। - रानी मिश्रा।
एंट्रेंस एग्जाम शुरू होने से पहले जरूर थोड़ी टेंशन थी लेकिन जैसे ही पेपर मिला तो चेहरा खिल गया। आसान पेपर था, समय से पहले कर लिया। - सिद्धार्थ गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में हिंदी के सवाल सरल आए थे। सामान्य ज्ञान के जरूर कुछ सवाल कठिन आया थे। सामयिकी के सवालों में कोई दिक्कत नहीं हुई। - बबली।
करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के सवाल हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई। बाकी, पेपर सामान्य था। तैयारी पूरी थी, इसलिए समय से पेपर कर लिया। - वर्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें