फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन का डर दिखाकर खाते से रकम उड़ा रहे साइबर क्रिमिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नया पैंतरा अपना रहे हैं। बिजली कनेक्शन काटने का मेसेज देकर वे लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ताओं के नंबरों पर ये मेसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जाने वाले मेसेज में विद्युत उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि अगर आपने अपने बिजली के बिल को अपडेट नहीं किया है तो आपका कनेक्शन रात 9.30 बजे काट दिया जाएगा। बिल को अपडेट कराने के लिए मेसेज में बताए गए नंबर पर फोन करने की सलाह दी जाती है। फोन करने पर साइबर क्रिमिनल की ओर से ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी बताने पर बैंक खाते से रकम उड़ जाती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे तमाम लोग बिजली कटने से बचने के लिए साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी रकम गवां चुके हैं। इसके अलावा वे मेसेज में एक लिंक भी भेज रहे हैं, जिसे दबाते ही फोन हैक कर खाते से रकम उड़ा दी जाती है।
विभाग नहीं भेज रहा मेसेज
झांसी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से इस प्रकार के कोई भी मेसेज नहीं किए जाते हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि सावधान रहें और ऐसे किसी भी मेसेज पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

केस - 1
मेडिकल कॉलेज के पूर्व एचओडी डा. पीके जैन ने बताया कि उनके मोबाइल पर रात 9:30 बजे बिजली कनेक्शन काटने और बिल को अपडेट करने का मेसेज आया। मेसेज में आए नंबर पर जब फोन किया तो उसने ओटीपी मांगकर बिल को अपडेट करने की बात कही। वे तत्काल समझ गए और फोन काटकर इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को दी।
केस-2
विश्वविद्यालय के अध्यापक एस. के सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके फोन पर भी कनेक्शन के काटने का मेसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि बिजली का बिल अपडेट नहीं कराओगे तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद जब फ्रॉड ने फोन पर ही बैंक का ओटीपी बताने को कहा कि तो मैंने फोन को काट दिया। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें