फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान महानगर में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो दिवसीय साप्ताहिक कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को महानगर सन्नाटे के आगोश में डूबा रहा। सुबह जरूर थोड़ी हलचल देखने को मिली, लेकिन इसके बाद देर रात तक महानगर के सड़कों, चौराहों और अंदरूनी इलाकों में आवागमन एकदम थमा रहा। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहे। बहुत जरूरत होने पर ही इक्का-दुक्का लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

बेकाबू हो चुके कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से दो दिवसीय साप्ताहिक कर्फ्यू लागू किया गया है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रात 8 बजे हुई थी और ये सोमवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहने वाला है। कर्फ्यू लागू होने की वजह से शनिवार को महानगर में गतिविधियां एकदम ठप पड़ी रहीं। केवल दूध, दवा, फल व सब्जी जैसी आवश्यक सेवाएं ही जारी रहीं। कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, बल्कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग स्वयं ही अपने घरों से नहीं निकले। महानगर की पॉश कॉलोनियां पूरी तरह से सन्नाटे के आगोश में डूब रहीं। ऑटो न चलने की वजह से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को इलाइट चौराहे पर पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। हालांकि, महानगर के कई पुराने इलाकों में कर्फ्यू के दौरान भी तमाम लापरवाह लोग नुक्कड़ों पर जमा होकर गप्पें मारते नजर आए। रविवार को भी शहर में कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें