फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल, आहत अन्नदाता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 31 Mar 2024 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के रक्सा थाना इलाके के पुनावली कलां गांव के पठलापुरा मोहल्ले में रहने वाले हरदयाल राजपूत (64) का शव गांव में लगे पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाना इलाके के पुनावली कलां गांव के पठलापुरा मोहल्ले में रहने वाले हरदयाल राजपूत (64) का शव गांव में लगे पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक के बेटे उमेश राजपूत ने बताया कि शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी। इसके अलावा घर का छप्पर भी उड़ गया था, जिससे पिता परेशान थे और इसी परेशानी में उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री, बेटे महेश और उमेश हैं। जबकि बेटी प्रभा की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें