फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्राइवेट एजेंसियां भी करेंगी फसलों की क्रॉप कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस रबी सीजन में गेहूं की उत्पादकता के आकलन के लिए क्रॉप कटिंग झांसी समेत प्रदेश के 25 जनपदों में निजी एजेंसियों द्वारा भी की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन के आकलन के फसलों की क्रॉप कटिंग की जाती है। फसलों के दैवी आपदा के शिकार होने पर क्रॉप कटिंग का कार्य और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके लिए फसलों की हुई क्षति का आकलन हो जाता है। क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट के आधार पर ही खराब फसल का मुआवजा तय होता है। अब ये काम कृषि सांख्यिकी व भूलेख अनुभाग द्वारा किया जाता था। लेकिन, अब झांसी समेत प्रदेश के 25 जनपदों में क्रॉप कटिंग निजी एजेंसियों द्वारा भी की जाएगी। इसके लिए दो एजेंसी लीड्स कनेक्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और आईएआर ग्रुप को नामित किया गया है। झांसी में क्रॉप कटिंग की जिम्मेदारी लीड्स कनेक्ट सर्विसेज को दी गई है।
शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चिह्नित गांव में क्रॉप कटिंग के चार प्रयोग का नामित एजेंसी को सत्यापन करेगी तथा दो क्रॉप कटिंग प्रयोग खुद संपादित करेगी। इस प्रकार एक चिह्नित गांव में छह क्रॉप कटिंग प्रयोग कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन जिलों में एजेंसियां करेंगी क्रॉप कटिंग
खीरी, मैनपुरी, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, उन्नाव, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, झांसी, महाराजगंज, मथुरा व बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें