फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से गुस्साई महिलाओं का हमला

Tue, 24 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस कार्रवाई के बाद उग्र हुईं महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर दुबारा हमला कर दिया, इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दूसरे पक्ष की पांच महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की रक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भुसारी फार्म के पास केके पुरी में 21 नवंबर की सुबह सिलाई के कार्य को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष की कमलेश और मीरा का धारा 151, 107/116 में चालान कर दिया था।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 22 नवंबर को दोनों महिलाएं जमानत मिलने पर घर पहुंची। इसके बाद रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष की पूजा, कमलेश, ममता, दामिनी व दामिनी की मां उनके घर पहुंची और लाठी-डडों से उनपर हमल कर दिया। हमले में उमा व उनकी पड़ोसिन मोनिका आदि घायल हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त हमलावर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बुधवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वालों में संगीता, नीलम रायकवार, रीना, भगवती, उमा, मीनू, पुष्पा, बृजेश शर्मा, राजीव पटैरिया, नेहा रायकवार, मोनिका शर्मा, सीताराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें