फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू का विवाद बना हत्या का कारण

Tue, 04 Aug 2015 12:17 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव कसबा में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे बालू पर वर्चस्व की जंग मानी जा रही है। पुलिस को लोगों ने बताया कि बालू सप्लाई को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का घटनास्थल कसबा का बस स्टैंड अघोषित रूप से बालू की मंडी बन चुका है। यहां प्रतिदिन बालू से लदे कई ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। अधिकांश ट्रैक्टरों में अवैध खनन कर लाई गई बालू लदी रहती है। आला अफसरों के आदेश के बावजूद पुलिस व खनिज विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के पास पहुंची चर्चाओं के अनुसार मृतक व आरोपियों के बीच बालू की सप्लाई को लेकर कई बार विवाद हो चुके थे। इन्हीं विवादों का परिणाम दोहरे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। मृतकों के परिजन घटना को लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्याकांड की सच्चाई उजागर हो सकेगी।

आरोपियों का सुराग नहीं
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिनभर प्रयास किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस की माने तो वह सोमवार रात को उनके ठिकानों पर दबिश देगी।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
हत्याकांड में मृत संजय यादव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मृतक के पिता महेश यादव की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। संजय की मौत के बाद परिवार का तो रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

नहीं टल सकी अनहोनी की घड़ी
झांसी। पोस्टमार्टम हाउस में रूप सिंह पुत्र रघुवीर यादव ने बताया कि वह मृतक संजय यादव के परिवार का सदस्य है। उसने चिरगांव के एक कॉलेज में एडमीशन कराने के लिए संजय से साथ चलने को कहा था, जिस पर वह तैयार हो गया। सोमवार की सुबह जब उसने संजय से एडमीशन कराने के लिए साथ चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया। उसने बताया कहा कि वह कॉलेज पहुंचा ही था, तभी घटना की सूचना मिल गई। यदि वह साथ चलता तो अनहोनी की घड़ी टल जाती।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर फोकस किया जा रहा है, जिसके लिए कई टीमें लगाई गई हैं। तनाव के चलते पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया है। दोहरे हत्याकांड से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं पुलिस की ढिलाई रही है। इसकी प्राथमिकता से जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- किरण एस, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें