फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर सिपाही की मौत

Thu, 24 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस से लौट रहे पुलिस कर्मी को ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के पास डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


बुधवार को महेंद्रपुरी कॉलोनी के पास आगरा रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया। शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चीता मोबाइल नंबर 28 के किदवई नगर, कानपुर व हाल में ग्वालियर रोड पुलिस चौकी निवासी सिपाही जयपाल सिंह (50) व उसके साथी आदिल की ड्यूटी लगाई गई।

पोस्टमार्टम होने के बाद कांस्टेबल जयपाल सिंह ने आदिल को विसरा की पोटली थाने ले जाने के लिए दे दी, जबकि वह चीता बाइक संख्या यूपी93एजी- 0405 से बालाजी रोड होते हुए ग्वालियर रोड चौकी आ रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के निकट आशाराम आश्रम के सामने ग्वालियर की तरफ से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर संख्या यूपी93एटी- 2964 ने जयपाल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे जयपाल बाइक से गिर गया। तेज गति से आ रहे डंपर ने सिपाही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही डंपर चालक भाग गया। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आधा घंटे तक नहीं हटाया डंपर का पहिया
दुर्घटना स्थल पर पुलिस अधिकारियों के आने की सूचना पर सिपाही का शव करीब आधा घंटे तक पहिया के नीचे दबा रहा। इसे देख वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन डंपर को नहीं हटाया गया। जब आधा घंटा गुजर गया तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने स्वयं डंपर को ढकेलकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें