फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की टेस्ट रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Sun, 08 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kiddnaping, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की रात करीब आठ बजे उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब वायरलेस पर संदेश प्रसारित हुआ कि नीले रंग की कार में सवार बदमाश एक युवक को अगवा करके ले जा रहे हैं। इस पर शहर के थानों की पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद जब पता चला कि यह टेस्ट रिपोर्ट थी, तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम से शहर के सभी थानों को बताया गया कि कानपुर रोड स्थित एक नर्सिंगहोम के पास से नीली कार में सवार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया है। कार सवार बदमाश जेल चौराहा होते हुए दतिया की तरफ भाग रहे हैं।

सभी थानों की पुलिस चारों तरफ घेराबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। इससे थानों की पुलिस में हड़कंप मच गया। नवाबाद थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, कोतवाली, सीपरी बाजार और सदर बाजार थाना पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी पर कार नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद कंट्रोल रूम से थानेदारों से लेकर चीता मोबाइल तक की लोकेशन चेक की गई। इसके बाद बताया गया कि एसएसपी के आदेश पर यह टेस्ट रिपोर्ट कराई गई थी। त्वरित रूप से घेराबंदी करने पर नवाबाद व कोतवाली पुलिस को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें