फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला सर्राफा बाजार

Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
firing, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में बुधवार की सुबह स्वर्णकार हस्त शिल्पियों के रजिस्ट्रेशन को लगाए जा रहे कैंप की टेबल लगाने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ जमकर फायरिंग भी हुई। गोलियों की तड़तहाड़ट से सर्राफा बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। चुटहिल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  
विज्ञापन


बड़ागांव गेट बाहर मद्रासी कालोनी निवासी अनिल रायकवार पुत्र भगवत रायकवार ने बताया कि वह विनोद कमरया निवासी ओम शांति नगर की तिरुपति बालाजी ज्वैलर्स नामक दुकान पर काम करता है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह दुकान खोलने आया तो देखा कि कुछ लोग दुकान के आगे टेबल लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। उसने टेबल लगाने से इनकार किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जानलेवा हमला कर दिया, इसी दौरान वहां मोहल्ला झारखड़िया निवासी अनिल सोनी व तीन अज्ञात लोग बंदूक व अन्य असलहे लेकर आ गए।

आरोपियों ने फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की। धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि टेबल यहीं पर लगेगी। दुकान खोलनी है, तो 50 हजार रुपये महीने देना होगा। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट व फायरिंग करते हुए दुकान में घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मोहल्ला झारखड़िया निवासी दिव्य नारायण सोनी पुत्र रामशंकर सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सर्राफा बाजार का स्वर्णकार संघ बाजार में जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से स्वर्णकार हस्त शिल्पियों का रजिस्ट्रेशन कैंप लगवा रहा था, इसके लिए बिंटुल सोनी, प्रेमनारायण सोनी, राकेश वर्मा, जीतू सोनी, राघव वर्मा आदि टेंट व कुर्सियां लगवा रहे थे।

इसी दौरान अनिल रायकवार, विनोद कमरया, अंशु लिखधारी, बृजेद्र अग्रवाल, संजय चौडेले, छोटेलाल चौडेले व पांच-छह अज्ञात वहां आए और गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी कुर्सियां फेंकने लगे और लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। संजय चौडेले व अंशु लिखधारी ने बिंटुल सोनी पर फायर किए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

सर्राफा बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। कुछ देर में वहां पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं, फायरिंग की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया।

पुलिस ने चुटहिल आशीष मित्तल, बृजेंद्र कुमार अग्रवाल, अंशू लिखधारी, राजीव अग्रवाल, अनिल रायकवार व राम बिहारी को उपचार के लिए भेजा गया। एसपी सिटी ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसमें शामिल लोगों को हर हाल में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें