फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी युवक पर बच्चे को अगवा करने का आरोप

Wed, 20 May 2015 12:12 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशनशिप में बच्चा पैदा होने से उपजा विवाद पुलिस के पास पहुंच गया है। मां ने करीब सात माह के बच्चे का साथी पर अपहरण करने का आरोप लगाया। आईजी के एक नंबर भरोसे पर सूचना पहुंचने से हरकत में आई पुलिस ने अपहृत बालक की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की देर रात साथी की बहन के घर से सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बच्चा बरामद कर सौंप दिया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी एक युवती प्रेमनगर के एक युवक के साथ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जिससे युवती के एक लड़का पैदा हुआ, जो वर्तमान में करीब सात माह का है। युवती ने साथी प्रेमी से शादी कर जीवन यापन का प्रस्ताव रखा, जिसे वह टालता रहा। इसको लेकर  दोनों के बीच में विवाद होने लगा और दूरियां पैदा हो गई। युवती ने थाना पुलिस के अलावा आईजी के एक नंबर भरोसे पर भी बताया कि आरोपी साथी सोमवार की दोपहर में उसके सात माह के बच्चे को अगवा करके ले गया है।  थाना पुलिस ने  युवती के साथी व उसके रिश्तेदारों के यहां छापे मारे। मगर न बच्चा मिला और न उसका साथी। रात में पुलिस ने साथी युवक की बहन को दबाव बनाने के लिए हिरासत में लिया तो बच्चा पुलिस चौकी पर कुछ लोग लेकर पहुंच गए। पुलिस ने युवती को बच्चा सौंप दिया। इसके बाद देर रात तक दोनों पक्षों के बीच में समझौते की दिशा में प्रयास हुए मगर मंगलवार की देर शाम तक कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें