फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर तेजाब उड़ेला

Mon, 16 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डड़िया पुरा नारायण बाग रोड के पास एक व्यक्ति की पिटाई करने के बाद उसे तेजाब से जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक है। परिजनों ने रविवार को कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत बाहर सैंयर गेट निवासी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उसका भतीजा कमल (31) पुत्र दयाराम निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे शिवाजी नगर पेंट का काम करता है। 13 नवंबर की शाम को एक गैराज संचालक ने उसे बुलाया। जब वह पहुंचा तो गैराज संचालक व उसके दो भाइयों ने शराब के नशे में उससे भी शराब पीने को कहा।

इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे पीट दिया। यही नहीं, तीनों ने मिलकर उसपर तेजाब भरी बोतल उड़ेल दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। रविवार को परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें