फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग लूटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
theif - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के एक मैरिज होम में मंगलवार रात एक महिला के हाथ से सोने के आभूषण व नगदी से भरा बैग लूटकर ले जाने वाले बदमाशों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मैरिज होम में लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लेकर चिह्नित संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस के हाथ बदमाशों के बारे में सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत ग्वालियर रोड स्थित शुभ आशीर्वाद गार्डन में मंगलवार की रात शादी समारोह था। कार्यक्रम के दौरान दतिया गेट बाहर निवासी गुलाब सिंह यादव की पत्नी राजवती के हाथ में बैग लगा हुआ था। जिसके अंदर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। देर रात वह मैरिज होम में किसी काम के लिए घूम रही थी, तभी उनके नजदीक दो बदमाश आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश उनके हाथ से बैग लूटकर भाग निकले।

बदमाशों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को मैरिज होम में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। जिसमें दो युवक संदिग्धावस्था में स्टेज के सामने बिछी कुर्सियों पर बैठे दिए। जिनका अक्श उन बदमाशों से मिलता जुलता है, जो बैग छीनकर भागे हैं। इस संभावना के चलते पुलिस ने चिह्नित बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी कल्याण सिंह का कहना है कि मैरिज होम के अंदर महिला के हाथों से बैग नहीं लूटा गया है बल्कि बैग टेबल पर रखा हुआ था। बावजूद इसके पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिनसे बदमाशों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें