फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर काम करते समय दौड़ा करंट, संविदा कर्मी की मौत

Wed, 13 Mar 2019 01:47 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sambida krmi mot, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह प्रेमनगर के हरदौल मुहल्ला में शट डाउन (कार्य के लिए बिजली बंद कराना) के बाद भी हाइटेंशन लाइन में करंट दौड़ने पर संविदा कर्मचारी मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई। बिजली विभाग ने प्रथम दृष्टया प्रेमनगर सबस्टेशन पर तैनात सबस्टेशन ऑपरेटर की लापरवाही पायी है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। साथ ही विभाग ने परिजनों को त्वरित राहत आर्थिक क्षतिपूर्ति के तहत पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


प्रेमनगर के नूर नगर में मोहम्मद यूसुफ अली पत्नी और तीन बेटों के साथ किराए के मकान में रहते थे। पिछले तीन साल से वह एमके इलेक्ट्रिक एजेंसी के जरिये प्रेमनगर सबस्टेशन पर संविदा कर्मचारी (लाइनमैन) के रूप में काम कर रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे प्रेमनगर सबस्टेशन पर सूचना दी गई कि कृष्णा नगर के हरदौल मुहल्ले में लगे एक ट्रांसफार्मर के ऊपर हाइटेंशन लाइन का जंफर ढीला हो गया है। इससे स्पार्किंग हो रही है। सूचना पर यूसुफ अन्य साथियों के फाल्ट को ठीक करने पहुंच गए। खंभे पर चढ़ने से पहले उन्होंने सबस्टेशन ऑपरेटर से काम करने के लिए शट डाउन लिया।

बिजली के जाते ही वह खंभे पर चढ़ गए। तभी अचानक सबस्टेशन से बिजली चालू होने पर उनको करंट लग गया और वह सीधा जमीन पर आकर गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए । थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंच गए, जहां उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, इम्तियाज हुसैन, राकेश सेन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


एसएसओ की लापरवाही
इस हादसे में प्रथम दृष्टया सबस्टेशन ऑपरेटर अनिल की लापरवाही पायी गई है। उनके खिलाफ अवर अभियंता व एसडीओ ने थाने में तहरीर दे दी है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम की तरफ से एसएसओ की भर्ती हुई है, इसलिए उनके प्रोजेक्ट मैनेजर को भी एसएसओ को हटाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। आगे की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी करेंगे।
अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता (द्वितीय)।

तकनीकी जानकर रखे जाएं
बिजली विभाग ने सबस्टेशनों पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के सेवानिवृत्त फौजियों या उनके बच्चों को तैनात कर रखा है, जिनको बिजली का कोई तकनीकी ज्ञान नहीं होता। हर बार उनकी ही लापरवाही से कर्मचारियों की जान जाती है। इसलिए सबस्टेशनों पर तकनीकी जानकारों को ही रखा जाना चाहिए।
सुंदर लाल, अध्यक्ष विद्युत संविदा मजदूर संगठन।

कार्य अवधि तय नहीं
सबस्टेशन ऑपरेटर आठ घंटे की जगह 24 घंटे तक नौकरी करते रहते हैं, ताकि अगले दिन उनको आराम मिल जाए। अधिक थकावट से हर वक्त गलती की संभावना बनी रहती है। छह महीने पहले भी ऐसी ही लापरवाही पर सीपरी बाजार के रामाबुक डिपो चौराहे के नजदीक एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई थी। - भगतव सिंह प्रजापति, महामंत्री विद्युत संविदा मजदूर संगठन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें