फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। थाना क्षेत्र में बहाने से युवती को बहला फुसलाकर जंगल ले जाने और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से कारपेंटर है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने रोष जताया है।
कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की कोटी रोड व्यास भूड़ जंगल के पास एक युवक एक लड़की से मारपीट कर रहा है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां युवती ने अपने आप को युवक से बचाने की गुहार लगाई। इस पर पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आए। युवती ने बताया कि कादिर पुत्र आशिक (21) निवासी ग्राम जस्सोवला थाना सहसपुर उसे बहाने से बुलाकर विकासनगर से कालसी कोटी रोड व्यास भूड़ के जंगल में ले आया था। वहां उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने छोड़ने और रहम करने की गुहार लगाई लेकिन युवक नहीं माना और कहने लगा कि वह उसे छोड़ने के लिए धोखे से लेकर नहीं आया है। बात न मानने पर युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। वह उससे जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। युवती ने बचाने के लिए शोर मचाया तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके कारण युवती आरोपी के चंगुल से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें