राजमार्ग संख्या 44 के लिए दस मई 2005, एक मई 2006 एवं 20 नवंबर 2006 को आराजी संख्या 5415/4 का करकवा 0.142 हेक्टेयर स्थित जमीन बाहर हद व अंदर हद का अधिग्रहण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पक्ष में किया जा चुका है
राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहीत जमीन बेचने के मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक को सोमवार शाम पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण झांसी के कार्यालय सहायक ने इस मामले में दो माह पूर्व पालिकाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय सहायक हेमंत राजपूत ने दो माह पूर्व सात अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा झांसी से ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 बनाने, रखरखाव एवं संरक्षण के लिए नियुक्त किया गया है।
इस राजमार्ग के लिए दस मई 2005, एक मई 2006 एवं 20 नवंबर 2006 को आराजी संख्या 5415/4 का करकवा 0.142 हेक्टेयर स्थित जमीन बाहर हद व अंदर हद का अधिग्रहण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पक्ष में किया जा चुका है जिसकी प्रतिकर राशि भी वर्ष 2008 में सभी सहखातों को दी जा चुकी है।