फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेशेवर जमानतगीर दबोचे, वकील की तलाश

Mon, 26 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। फर्जी दस्तावेज के जरिए जमानत करवाने की कोशिश करने वाले दो पेशेवर जमानतगीरों को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अधिवक्ता की भी तलाश है। 
विज्ञापन

अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कक्ष-एक के वाद लिपिक गज्जूराम की ओर से नवाबाद थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट मुताबिक लूट के मामले में जेल में बंद राहुल सेन की जमानत की कोशिश फर्जी दस्तावेज के जरिए की गई। इसके लिए अधिवक्ता उमेश कुमार माहौर ने सिमराहा सदर बाजार निवासी उमेश अहिरवार और सुशील को जमानतगीर के रूप में प्रस्तुत किया। सत्यापन में पता लगा कि दस्तावेज में लगी रिपोर्ट फर्जी है। बस इसी से मामला पकड़ में आ गया। 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जेल चौराहा के पास फर्जी जमानतगीर उमेश अहिरवार और सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात अरुण दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि रुपये के लालच में यह काम करने लगे। अब तक कई लोगों की जमानत फर्जी दस्तावेज के आधार पर करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें