फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर की डकैती के तार झांसी से जुड़े!

Mon, 14 Dec 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्यप्रदेश के जिला सागर के खुरई में बड़े कारोबारी के घर डकैती डालने वाले बदमाशों की झांसी शहर में तलाश की जा रही है। सागर की स्पेशल पुलिस टीम ने रविवार को थाना नवाबाद में अपराधियों के रिकार्ड खंगाले और जानकारी हासिल की। इसके बाद सागर पुलिस ने नवाबाद क्षेत्र के कई इलाकों में बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन


सागर से आई स्पेशल पुलिस टीम ने बताया कि 14/15 नवंबर की रात में नकाबपोश बदमाशों ने खुरई निवासी बड़े कारोबारी धर्मेंद्र जैन के घर डकैती डाली थी। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश 35 लाख रुपये नकद, चार लैपटॉप और दो रायफल लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने वारदात स्थल के मोबाइल टावर के माध्यम से कई जानकारियां एकत्र कीं। कई संदिग्ध नंबर हाथ लगे जिसमें से कुछ झांसी शहर के हैं।

इसी आधार पर पुलिस रविवार को झांसी आई। नवाबाद थाने में टीम ने अपराधियों के रिकार्ड को खंगाला। इसके बाद कुछ बदमाशों के बारे में अहम जानकारियां एकत्रित कीं। इसके बाद सागर की पुलिस ने कई इलाकों में जाकर बदमाशों के बारे में गुप्त सूचनाएं एकत्रित कीं। सागर पुलिस ने बताया कि दो-तीन बदमाशों के सागर में डकैती डालने वालों से तार जुड़े हुए हैं। जब तक पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं करेगी तब तक वारदात का खुलासा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें