फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक कस रहे दो हेल्परों को डंपर ने रौंदा

Tue, 20 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hadsa, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। शिवपुरी हाइवे बाईपास ब्रिज के नजदीक सेना ढाबा के पास रविवार की रात डंपर के पंचर टायर को निकालने के लिए जैक लगा रहे दो हेल्परों को पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों हेल्परों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


एरच थाना क्षेत्र के ग्राम भौंती निवासी श्याम बाबू (32) व करण सिंह (24) डंपर क्रमांक यूपी 92 टी 8080 पर हेल्पर थे। रविवार की रात डंपर बबीना से गिट्टी भरकर उरई जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे डंपर शिवपुरी बाईपास ब्रिज से कानपुर बाईपास की तरफ बढ़ रहा था, तभी सेना ढाबा के पास गाड़ी का एक टायर पंचर हो गया। इस पर चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों हेल्पर पंचर हुए टायर को निकालने के लिए जैक लगाने के लगे व चालक दूसरा टायर लेने के लिए चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक यूपी 95वी 3301 के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और उक्त दोनों हेल्परों को चपेट में लेकर आगे तक घसीटता चला गया। टक्कर से पंचर डंपर भी सड़क पर तिरछा हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।

वहीं, अन्य वाहन चालकों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों हेल्पर दम तोड़ चुके थे। इसके बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दूसरे रास्ते से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की। साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सोमवार की सुबह हादसे की जानकारी पर डंपर चालक ने पुलिस की मदद से परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक श्याम बाबू की दो बेटियां हैं, जबकि करण अविवाहित था। इधर, सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मृतक श्याम बाबू के चाचा राकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें