फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद समेत चार की पिटाई, लूटपाट, फायरिंग

Fri, 04 Sep 2015 12:18 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैचा में दबंगों ने बुधवार की रात जमकर कहर बरपाया। उन्होंने पार्षद व उनके भाइयों की पिटाई कर लूटपाट की। बचाने आईं मां पर भी गोली दाग दी। यही नहीं, बाद में उन्होंने  गांव के दो लोगों की पिटाई कर  ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार रात ग्राम कुरैचा निवासी व मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद के पार्षद गोकुल भास्कर पुत्र कमला प्रसाद कृषि कार्य से अपने भाई के साथ गांव गए थे। घर वापस आते समय गांव के ही अयोध्या व राम जी बाइक से आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पार्षद ने इसका विरोध किया तो अयोध्या अभद्रता कर मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने पर पार्षद के छोटे भाई सुरेंद्र को भी आरोपियों ने पीट दिया। उससे सोने की चेन व पांच हजार रुपये छीन लिए। आरोपी सुरेंद्र को जान से मारने की नीयत से खींच कर ले जाने लगे। इस दौरान सूचना मिलने पर छोटा भाई महेंद्र व मां मौके पर बचाने आईं तो आरोपियों ने मां के ऊपर बंदूक से फायर झोक दिया। संयोग से वह बाल-बाल बच गईं। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
वहीं, दूसरे मामले में ग्राम कुरैचा निवासी जसरथ पुत्र धर्मदास अहिरवार ने बताया कि बुधवार रात 8:30 बजे गांव के ही पवन पुत्र रामजी, सुखाराम पुत्र गयादीन, रवींद्र पुत्र सुखाराम, जितेन्द्र पुत्र राम कहानी, अयोध्या पुत्र गयादीन, गौराबाई पत्नी गयादीन, धीरेन्द्र पुत्र गयादीन, गोविन्द पुत्र गयादीन बीस पच्चीस लोगों के साथ हाथाें में बंदूक, फरसा आदि लेकर  आए और अभद्रता करने हुए उसकी पिटाई कर दी। बचाने आशाराम आया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। आरोपियों ने मुहल्ले में करीब 20-25 फायर किए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इन दोनों मामलों के मुकदमा दर्ज कराए जाने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें