फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारकर पछता रहा पति

Tue, 30 Oct 2018 12:30 AM IST
jhansi
विज्ञापन
पत्नी को मारकर पछता रहा पति - फोटो : demo
विज्ञापन
 कोतवाली इलाके के दतिया गेट बाहर निवासी सुरेश अपनी पत्नी रूबी (25) की हत्या करने के बाद अब पछता रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को सुरेश को जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी उससे बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी। करवाचौथ वाले दिन भी पत्नी के अपशब्द कहने पर आवेश में आकर उसने हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

27 अक्टूबर को दतिया दतिया गेट निवासी सुरेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी रूबी की सिर पर गेंती से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति भाग निकला था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त गेंती भी बरामद कर ली थी। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी दबोच लिया था। मृतका के परिजनोें की तरफ से तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। रविवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पत्नी उससे बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग करती थी। जिसके लिए कई बार उसने मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी। करवाचौथ वाले दिन वह घर आकर बैठा था, तभी पत्नी ने अपशब्दों का प्रयोग कर उसे बुलाया। यह बात फिर से नागवार गुजरी और उसने घर में रखी गेंती से सिर पर प्रहार कर रूबी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद कोतवाली लाए जाने पर सुरेश को पछतावा भी हुआ। अब भी वह अपने किए पर अफसोस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें