फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Fri, 08 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thiefing, case, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। नगरा निवासी भैंस कारोबारी को बुधवार रात परिवार के साथ फुफेरे भाई के घर जाना भारी पड़ गया। घर में घुसे बदमाश अलमारी तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने निरीक्षण किया, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


नगरा निवासी चुन्ना यादव भैंसों का कारोबारी है। बुधवार को रक्सा के गांव अठोंदना में रहने वाले फुफेरे भाई रूप सिंह के घर शादी का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ गया था। उसके घर को बंद देख बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कमरों के ताले चटकाकर तलाशी ली।

एक कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर बदमाश उसमें रखे 2.50 लाख रुपये, सोने की झुमकी, चेन, चांदी की पाजेब, बिछिया आदि चुराकर ले गए। 

रात करीब पौने ग्यारह बजे जब वह परिवार के साथ घर लौटा तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़ा थे और सामान बिखरा पड़ा था। नगदी व जेवर की अलमारी खुली पड़ी थी, जिसे देखकर परिजनों की चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें